काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने देश के प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
औरंगाबादः एक निजी काम से समाहरणालय पहुंचे काराकाट सांसद राजाराम सिंह, मीडिया से रूबरूह होते हुए नीट मामले पर जमकर प्रधानमंत्री को कोसा है ।
औरंगाबादः एक निजी काम से समाहरणालय पहुंचे काराकाट सांसद राजाराम सिंह, मीडिया से रूबरूह होते हुए नीट मामले पर जमकर प्रधानमंत्री को कोसा है ।
उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री के रूप में आए तब से आज तक हर वर्ष दो करोड़ नवजवानों को नौकरी देने की बड़ी बड़ी वादे किए, लेकिन आज तक सारे वादे धरा के धारा रह गया।
उन्होंने यह भी कहा है कि आजादी के बाद से इतनी भारी संख्या में बेरोजगारी नहीं देखा गया था, जितना आज देखने को मिल रहा है। नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा है कि यह पेपर लीक की मामला नहीं है।
यह सोची समझी साजिश के तहत पेपर लीक कराया गया है, ताकि भरी संख्या में बच्चों को नौकरी न देना पड़ जाए। जिसके कारण इस तरह की निंदनीय कार्य किया गया है। जो अपने आप में एक बड़ा सवाल है। बार बार पेपर लीक होना यह सरकार की विफलता का संकेत है।
उन्होंने देश के नौजवानों से अपील किया कि अपने आप में धैर्य रखना है। कुव्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना है ,उन्हों ने छात्राओं के प्रति संवेदना जताया है। औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट।
Divya Singh